​​मुगलसराय में ‘अघोषित बार’: थाने के बगल में बिना लाइसेंस छलक रहे जाम, क्या SHO ने अंडे वाले को दे रखी है खुली छूट?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​मुगलसराय में ‘अघोषित बार’: थाने के बगल में बिना लाइसेंस छलक रहे जाम, क्या SHO ने अंडे वाले को दे रखी है खुली छूट?

​मुगलसराय: कानून के रक्षकों के लिए इससे शर्मनाक क्या होगा कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक अंडा संचालक अपनी ‘समानांतर सरकार’ चला रहा है। शायर माता मंदिर के सामने स्थित इस दुकान पर दबंगई का वो आलम है कि यहाँ कानून के हाथ नहीं, बल्कि माफिया के इशारे चलते हैं।

दबंग दुकानदार का ‘अवैध किला’ और पुलिस की चुप्पी

न्यू काली महाल में स्थित शराब की दुकान के सामने अंडे का ठेला लगाने वाला यह शख्स कोई मामूली दुकानदार नहीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाने वाला ‘सिंडिकेट’ बन चुका है।

अवैध अहाता: बिना बार लाइसेंस के दुकान के पीछे शराब पिलाने का अड्डा बना दिया गया है।

मिडनाइट सिंडिकेट: रात के अंधेरे में यहाँ से शराब की ब्लैक मार्केटिंग की जाती है।

खौफ का माहौल: शिकायत करने वालों को दबंगई के दम पर चुप करा दिया जाता है।

SHO मुगलसराय: वर्दी की ताकत या माफिया का साथ?

​सवाल सीधा मुगलसराय पुलिस और वहां के जिम्मेदार अधिकारियों से है— क्या थाने की दूरी इतनी ज्यादा है कि यहाँ होने वाला अवैध कारोबार आपको सुनाई नहीं देता? या फिर महीने की ‘निश्चित भेंट’ ने खाकी की जुबान और हाथ दोनों बांध दिए हैं?अगर चंद कदमों की दूरी पर एक मामूली अंडा संचालक पुलिस को चुनौती दे रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा महज एक मजाक है।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!