त्योर बुजुर्ग को मिली विकास की सौगात, विधायक अनिल शर्मा ने किया सड़क का उद्घाटन
रिपोर्ट दीपक चौहान
बुलंदशहर: विकास की राह पर एक और कदम बढ़ाते हुए शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्योर बुजुर्ग में नवनिर्मित आरसीसी रोड का भव्य लोकार्पण किया। लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 55.25 लाख रुपये की लागत से किया गया है।






लोकार्पण समारोह के दौरान गाँव में उत्सव का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विधायक ने जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
समारोह में मुख्य रूप से धर्मेंद्र ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन से अनिल सूर्यवंशी, विक्रम लोधी, कुलदीप सिंह, पूजा भारद्वाज सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।










