सड़क पर जाम छलकाना पड़ा भारी: मुगलसराय पुलिस ने हुड़दंगियों का उतारा नशा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​मुगलसराय (चंदौली): अगर आप सरेआम सड़क पर बैठकर नशा करने और राहगीरों को परेशान करने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए! मुगलसराय पुलिस अब ऐसे ‘सड़क छाप मजनुओं’ और हुड़दंगियों के लिए काल बन गई है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने भोजपुर इलाके में उत्पात मचा रहे 9 नशेड़ियों को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मैदान-ए-जंग बना था भोजपुर, पुलिस ने किया ‘खेल’ खत्म

​भोजपुर स्थित शराब की दुकान के बाहर ये 9 लोग सड़क को अपनी जागीर समझकर शराब पी रहे थे और सरेराह गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू थे। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। एसपी आकाश पटेल के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस ने घेराबंदी की और एक-एक हुड़दंगी को दबोच लिया।

BNSS की धारा 170 का चला चाबुक

​पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत ऐसी कार्रवाई की है कि अब सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने से पहले ये सौ बार सोचेंगे। गिरफ्तार लोगों में बनारस के रईसजादे और स्थानीय भोजपुर के शरारती तत्व शामिल हैं।

पुलिस टीम का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ स्टाइल

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम ने साफ कर दिया है कि चंदौली की सड़कों पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी

:​दबंग टीम: एसआई अजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह और सीताराम यादव की चौकड़ी ने इन उपद्रवियों का नशा चंद मिनटों में उतार दिया।​

सावधान! यह कार्रवाई तो बस ट्रेलर है। मुगलसराय पुलिस का संदेश साफ है— “नशा घर में करें, सड़क पर किया तो अंजाम लॉकअप होगा।”

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!