विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बोले- “गुणवत्ता खराब मिली तो होगी ब्लैकलिस्टिंग”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं, क्रिटिकल गैप्स के निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि जिलांश की समीक्षा बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर 20 जनवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं, क्रिटिकल गैप्स के निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि जिलांश की समीक्षा बैठक सम्बन्धित अधिकारियों व कार्यदायी के साथ आहूत की गई। बैठक में कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा के0जी0बी0वी0 लालगंज बालिका छात्रावास निर्माण के बारे में बताया गया कि जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के उपरान्त माह जुलाई 2025 में भूमि उपलब्ध हो पाई जिसके उपरान्त निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर दिनांक 11.08.2025 को कार्य प्रारम्भ कराया गया कार्य पूर्ण की तिथि 10.08.2026 को बढ़ाने हेतु शासन को अनुरोध पत्र दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समय बढ़वाने के साथ ही निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता का भी विशेष रखा जाए। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा विधानसभा मझवां ग्राम पंचायत दांती विकास खण्ड पहाड़ी तहसील सदर में ग्रामीण मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रगति के बारे में बताया गया कि मल्टीपर्पज हाल, प्रशासनिक भवन स्लैब लेबल तक कालम कास्टिंग तक कार्य पूर्ण करा लिया गया है, चिनाई का कार्य प्रगति पर है, बाउंड्रीवाल, बोरिंग पम्प, प पम्प रूम, स्लैब चिनाई तक का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मीरजापुर संस्थान में कार्यशाला एवं आई0टी0 लैब बिल्डिंग निर्माण की प्रगति के बारे में बताया गया कि कार्य पूर्ण कराया लिया गया है जिलाधिकारी ने निर्देशित किया तकनीकी समिति से जांच कराते हुए हैण्डओवर की कार्यपूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड सेतु निर्माण इकाई के द्वारा आम घाट पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के बारे में बताया गया कि कार्य पूर्ण करा लिया गया है। गंगा नदी पर रामपुर घाट पर दीर्घ सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति के बारे में सेतु का निर्माण ई0पी0सी0 मोड पर किया जा रहा है समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा। उ0प्र0 विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद शासकीय कार्यालय भवन निर्माण कार्य प्रगति के बारे में बताया गया कि बाउंड्रीवाल के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण, प्लास्टर का कार्य प्रगति पर, विन्ध्य विकास कार्यालय भवन के सुपर स्ट्रक्चर के बारे में बताया कि कार्य प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था जल निगम ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि 05 परियोजनाओं में कार्य प्रगति है समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 जल निगम नगरीय के 03 परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के द्वारा बताया गया कि भटौली कछंवा मार्ग के चैड़ीकरण व सुन्दरीकरण के बताया गया कि 2.0 किमी0 में बी0सी0 स्तर तक कार्य पूर्ण है शेष 4.50 किमी0 में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। दूधनाथ तिराहा से लालभैरव मन्दिर होते हुए बरतर तिराहा तक मार्ग के चैड़ीकरण सुन्दरीकरण के बारें में बताया कार्य प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था मीरजापुर नहर प्रखण्ड, सिंचाई खण्ड चुनार, सिरसी बांध प्रखण्ड, बाणसागर निर्माण खण्ड-5, बाण सागर निर्माण खण्ड-7, बाण सागर नहर निर्माण खण्ड-8, नल कूप खण्ड, लघु डाल आदि की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यो की गुणवत्ता के साथ कोई छेड़छाड़ न किया जाए स्वंय उनके द्वारा व अन्य अधिकारियो से निरीक्षण कराने के पर यदि गुणवत्ता खराब पाई गई तो ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाएगी। तत्वश्चात क्रिटिकल गैप्स के निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि जिलांश की बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 रमाशंकर सिंह, जिला अअर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी रहें।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!