बाल हितैषी गाँव बनाने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहरौरा/मीरजापुर

रिपोर्ट विकास तिवारी

आज पंचायतीराज विभाग, मीरजापुर और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान मे बाल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत को बाल हितैषी गाँव बनाने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पंचायत भवन, मुजडीह, नारायणपुर मे किया गया l इस प्रशिक्षण मे नारायनपुर ,जमालपुर ब्लाक के 14 गांव के सचिव ,ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य एवं बच्चे सहित 75 लोग उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए सचिव रामदुत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना मे बच्चो का मुद्दा प्राथमिकता स्तर पर रखा जायेगा. साथ ही गाँव को बाल मैत्री गाँव बनाने के लिए पहल की जाएगी. बच्चो द्वारा इस तरह बाल सभा करके अपने लिए बाल मैत्री गाँव बनाने के लिए जो मांग पत्र दिया गया है. यह एक नई पहल है जो आज तक कभी नहीं हुआ है. इन मांगो को बाल हितैषी गांव बने ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित किया जाऐगा।इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के लेकर प्रशिक्षण किया गया, जिसमें पंचायती राज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सतत विकास के लक्ष्यो को पारित हेतु 9 विषय में से विषय नंबर 3 बाल हितेषी गांव बनाने पर प्रशिक्षण हुई । साथ ही बाल सुरक्षा के विभिन्न आयामों और सरकारी सेवाओं के बारे मे बताया गया.बच्चों द्वारा सचिव, प्रधान और बार्ड सदस्य को बाल सभा करके बच्चो के मुद्दे को तैयार किया था उसको बच्चो के लीडर द्वारा दिया गया. इस प्रशिक्षण में कुलदीप सिंह,शिवकुमार, राजकुमार,बिन्दु यादव , विजेन्द्र कमलेश , धनेश कुमार ,रामचन्दर बाबुलाल, ओमप्रकाश, आरती इत्यादि लोगो ने सक्रिय भागीदारी की.

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!