बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज दिनांक 14.11.2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के जीत का जस्न भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर पर बड़े धूम – धाम से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर एवं एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया ।
रिपोर्ट विकास तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बड़े गर्व और हर्ष के साथ कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हमें जनता का अपार समर्थन प्राप्त हुआ है और हम विजयी घोषित हुए हैं । यह जीत केवल हमारी पार्टी की नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है । इस सफलता के लिए हम बिहार के हर नागरिक का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हम पर विश्वास जताया और विकास, समृद्धि एवं बेहतर भविष्य के लिए अपना मतदान किया । आगे उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा जी व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री केशव प्रसाद मौर्य जी को एवं बिहार के पदाधिकारियों को भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । हमारा संकल्प है कि हम सभी वादों को पूरा करते हुए बिहार को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेंगे । यह जीत हमें और अधिक जिम्मेदार बनाती है और हम बिहार के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं । हम इस अवसर पर अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और well-wishers का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । आइए, मिलकर बिहार को नए आयामों पर ले जाने का संकल्प लें । उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार बिन्द, श्याम सिंह, महेश गुप्ता, जिला प्रतिनिधि रविन्द्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, शिखा अग्रवाल, सभासद अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंसूर अहमद, धर्मेन्द्र अग्रहरि, मंडल उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, जिला सह संयोजक रेहणी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ विरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, आई0टी0 धनन्जय मौर्य, सौरभ श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी, सुभाष जायसवाल, प्रिंस केसरी, कौशलेश तिवारी, संतोष, कमलचन्द मोनू मौर्य के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।











