पाँच दिवसीय 46वाँ राष्ट्रीय जूनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल-परिणाम
रिपोर्ट रोहित सेठ
वाराणसी। पाँच दिवसीय 46वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आरम्भ दिनांक 16 दिसंबर से बड़ा लालपुर स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीडा संकुल में चल रही है जिसमें संपूर्ण देश से कुल 26 टीमें प्रतिभाग कर रही है। आज दूसरे दिन के खेलों की शुरूआत प्रातः 10:00 बजे ज्ञानदीप इग्लिश स्कूल के अध्यक्ष डा० आर० बी० सिंह एवं प्रबंध निदेशक डा० नीलम सिंह जी ने करवाई। आज के खेलों के परिणामों में महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना में 36 गोल के साथ महाराष्ट्र, झारखण्ड बनाम कर्नाटका में 29 गोल के साथ झारखण्ड, आंध्रप्रदेश उड़ीसा में 23 गोल के साथ आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश 45 गोल के साथ उत्तर प्रदेश, आर्यवर्त दमन दीव में 33 गोल के साथ आर्यवर्त, हरियाणा आसाम, में चण्डीगड में 37 गोल के साथ हरियाणा, बिहार लक्ष्ह्वीप में 23 गोल से बिहार, पंजाब दिल्ली में 38 गोल के साथ दिल्ली, महाराष्ट्र – झारखण्ड में 25 गोल के साथ महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश छत्तीसगढ़ में आंध्रप्रदेश 20 गोल के साथ, तेलंगाना कर्नाटक में 29 गोल के साथ कर्नाटक, उड़ीसा वॉकओवर और आसाम बनाम पाश्चिम बंगाल में 26 गोल के साथ पश्चिम बंगाल की टीमें आज की विजेता बनी। परिणाम नियुक्त रेफरी के निर्णय के आधार पर घोषित किया गया। उक्त जानकरी जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ गौतम सिंह ने दी !