हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शोक सूचना

मीरजापुर । आज दिनांक 21.10.2026 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य विकास खण्ड कोन के रहने वाले रूद्रेश प्रताप सिंह का वाराणसी जाते समय रास्ते में रोड दुर्घटना हो जाने के कारण उन्हें तुरंत हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृत्यु की खबर सुनते ही जिले में शोक की लहर फैल गई । बहुत ही कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी ने खो दिया है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज तत्काल वाराणसी के लिए निकल गये । दुःख की खबर से जिलाध्यक्ष ने शोक संवेदना करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । प्रभु उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें ।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!