सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेटों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने दिनांक 28, 30 अक्टूबर 2026 एवं 01 नवम्बर 2026 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET) को सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेटों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मा, एयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड कोई विद्युत सामग्री या तार कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो कान में लगी किसी भी तरह की मशीन कागज पर बनी सारणियां, ग्राफसीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स व किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि को लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की नहीं होगी अनुमति -जिलाधिकारी

मीरजापुर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET) दिनांक 28, 30 अक्टूबर 2026 एवं 01 नवम्बर 2026 को प्रत्येक दिवस को दो पाली में अर्थात कुल 06 पालियों मेंयथा प्रथम पाली पूर्वान्ह 0ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित किए जाने हेतु जनपद मिर्जापुर में कुल 24 परीक्षा के निर्धारित किए गए हैं जिसमें 04राजकीय, 13 अशासकीय सहायता प्राप्त, 6 सीबीएसई, 01 महाविद्यालय कॉलेज हैं, उक्त परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत कर परीक्षा से संबंधित आधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 24 परीक्षा क्रेंदो पर कुल 9312 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे 24 परीक्षा केंद्र में यथा आर कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज स्वामी दयानंद मार्ग वासलीगंज, बीएलजी इंटर कॉलेज मुंकेरी बाजार, बाबू उपरौध इंटर कॉलेज लालगंज, बसंत विद्या इंटरमीडिएट कॉलेज नार घार गोसाई टोला, दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल भरूहना, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज भरूहना चैक, राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया नियर सदर तहसील, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल शिवपुर, स्वर्गीय कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुजफ्फर गंज नारघाट केबीपी कॉलेज, लायन स्कूल भुजवा की चैकी रीवा रोड, लायन स्कूल लाल डिग्गी बेस्ट रोड, महाशक्ति इंटर कॉलेज ग्राम बिसहड़ा पोस्ट बिसहड़ा, महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज नियर बिरोही रेलवे स्टेशन मिर्जापुर, मिश्रीलाल इंटर कॉलेज चील्हह गोपीगंज रोड, राजस्थान इंटर कॉलेज विद्यासागर मार्ग देवपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां नियर कछवां थाना, एस0एन0 पब्लिक स्कूल लोंहदी, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज नियर घंटाघर, श्री गांधी विद्या इंटरमीडिएट कॉलेज कछवां बाजार पांडेपुर कछवां, शिव इंटर कॉलेज डंकिंगंज, सेंट जेवियर स्कूल जशोबर बरकच्छा, सुंदर मंदिर जायसवाल नगर पालिका पालिका इंटर कॉलेज कटरा रोड कटरा कोतवाली, स्वामी गोविंदा आश्रम इंटर कॉलेज पैड़ापुर, वारदान पब्लिक स्कूल मुजफ्फरगंज नियर एस0ए0के0 इलेक्ट्रॉनिक्स परीक्षा बनाए गए केंद्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त सभी परीक्षा कें्रदो पर आधारभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी, जनरेटर, विद्युत, आदि सुविधाएं रहें। उन्होंने कहा कि समस्त परीक्षा केंद्र पर सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त सशस्त्र पुलिस की तैनाती रहे। परीक्षा हेतु अत्यधिक संख्या में अभ्यर्थियों व उनके परिजनों के जनपद में आवागमन के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर रेलवे, रोडवेज, प्राइवेट टैक्सी के ट्रैफिक कंट्रोल करने हेतु पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे व बस स्टैंड मुख्य मार्गो व होटलों/रेन बसेरा आदि पर अभ्यर्थियों विशेष कर महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पुलिस प्रबंधन तथा हेल्प की स्थापना किया जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा उनके क्षेत्र में पड़़ने वाले प्रत्येक परीक्षा केंद्र का स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा से संबंधित समस्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें परीक्षा केंद्र को पूर्ण सेनीटाइज कर ले ताकि परीक्षा केंद्र पर पूर्व में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान व अवांछित सामग्री परीक्षा केंद्र में न रहे जिससे परीक्षा की सुचिता प्रभावित न हो प्रत्येक केंद्र पर तैनात होने वाले पुलिस बल में से एक व्यक्ति को केंद्र प्रभारी नियुक्त किया जाएगा जो नोडल प्रशासन पुलिस व आयोग के कमांड कंट्रोल रूम के साथ संबंध स्थापित करेगा परीक्षा की महत्ता के अंतर्गत परीक्षा कें्रेदो के प्रवेश द्वार पर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक गैजट तथा आयोग द्वारा अन्य प्रतिबंधित सामग्री की गहन चेकिंग में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा कार्यदायी संस्था सी का आवश्यक सहयोग किया जाए परीक्षा के पूर्व तथा परीक्षा के दिन सोशल मीडिया पर परीक्षा के संबंध में प्रसारित हो रहे भ्रामक पोस्ट खबरों पर नजर रखते हुए स्थानीय स्तर पर भी सूचना तंत्र को सक्रिय किया ताए व अन्य बलों एजेंसी के माध्यम से परीक्षा पूर्व भी ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए प्रतिरोधात्मक करवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मा, एयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड कोई विद्युत सामग्री या तार कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो कान में लगी किसी भी तरह की मशीन कागज पर बनी सारणियां, ग्राफसीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स व किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि को लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी इसका उल्लेख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर भी अंकित किया गया है अभ्यर्थी भली भांति अध्ययन करके ही परीक्षा केंद्र के भीतर जाएं साथ ही अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र के अपना एक फोटो युक्त आईडी प्रूफ आधार कार्ड की मूल प्रति अवश्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा समय से 2 घंटा पहले शुरू होगा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के फोटो युक्त आईडी प्रूफ प्रवेश पत्र व दस्तावेजों से उसकी पहचान सत्यापन किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वारा बंद होने के पश्चात अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित सहित सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!