बुलंदशहर: सलेमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 28 हजार नकदी के साथ 2 शातिर पशु चोर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलेमपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रिपोर्ट दीपक चौहान

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़ौदा बम्बे की पुलिया के पास से दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है।​पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों ने 31 जुलाई 2026 को ग्राम बड़ौदा से एक भैंसा चोरी किया था। आरोपियों ने चोरी के भैंसे को बेच दिया था और पुलिस ने उनके कब्जे से बिक्री के 28,000 रुपये नकद, भैंसे के गले की गंथनी और एक रस्सा बरामद किया है।​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:​अरुण चौधरी (पुत्र हरेंद्र सिंह) – निवासी ग्राम सलेमपुर की मड़ैया, थाना सलेमपुर, बुलंदशहर।​विनय कुमार (पुत्र अशोक कुमार) – निवासी दनकौर मंडी श्यामनगर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।​इस मामले में थाना सलेमपुर पर पहले से ही मु.अ.सं. 232/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम (थाना प्रभारी नितिन कुमार जावला, उपनिरीक्षक महिपाल सिंह व हमराही) द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!