रिपोर्ट दीपक चौहान
बुलंदशहर: शादी के जश्न में हथियार चमकाना और दबंगई दिखाना एक दूल्हे को भारी पड़ सकता है। खुर्जा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें दूल्हा अपनी ही शादी में सरेआम पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करता नजर आ रहा है।मेहमानों के सामने दिखाया ‘भौकाल’, दागे 17 राउंड
मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा युवक खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब है, जो क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है।
शादी के माहौल में मेहमानों पर अपनी साख और भौकाल जमाने की नीयत से दूल्हे ने एक के बाद एक करीब 17 राउंड हवाई फायरिंग की। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, शादाब को अवैध हथियार रखने और उनका प्रदर्शन करने का शौक है।
प्रतिबंधित ‘जिगाना’ पिस्टल से हुई फायरिंग?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और गंभीर सवाल उस हथियार को लेकर उठ रहा है जिससे फायरिंग की गई। वीडियो में दिख रही पिस्टल तुर्की निर्मित ‘जिगाना’ (Zigana) बताई जा रही है, जो भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित (Banned) है।
ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि देश में बैन होने के बावजूद यह खतरनाक और अवैध असलहा खुर्जा के इस युवक तक कैसे पहुंचा?पुलिस ने शुरू की जांचवीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
मामला संज्ञान में आने के बाद खुर्जा पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच और आरोपी युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार कहां से सप्लाई किया गया था।
(रिपोर्ट: दीपक चौहान)












