पड़ाव/ चंदौली
भोजपुर स्थित अति प्राचीन श्री श्री 1008 मां सम्मय माता मंदिर में वार्षिक हरियाली श्रृंगार महोत्सव अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रोड चौड़ीकरण परियोजना के कारण प्राचीन मंदिर को पूर्ण सम्मान एवं विधि-विधान के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई। माँ के दर्शन और हरियाली श्रृंगार का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में भक्त मंदिर प्रांगण में उपस्थित हुए। पूरा परिसर माँ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

सहयोगियों और भक्तों का आभार
आयोजन समिति ने इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपना निष्ठावान योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, सेवादारों एवं क्षेत्रीय भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रसाद वितरण
पूजा-अर्चना और महाआरती के उपरांत भक्तों के बीच हलवा और कचालू का महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर और प्रफुल्लित नजर आए।













