अयोध्या में कांग्रेस का स्वागत समारोह: सावन में ‘मछली-भात भोज’ पर छिड़ा विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या में कांग्रेस का स्वागत समारोह: सावन में ‘मछली-भात भोज’ पर छिड़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के तारून इलाके में एक मैरिज लान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कुमार गौतम का स्वागत समारोह राम निहाल निषाद द्वारा आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए मछली-भात भोज का आयोजन भी किया गया था, जबकि साधु-संतों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि सावन के माह में मछली मारने और पकड़ना वर्जित माना जाता है।

बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 10 क्विंटल मछली-भात का इंतजाम किया गया था।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह के संबोधन के बाद ही जोरदार बारिश शुरू हो गई, लेकिन लोग बारिश में डटे रहे। बारिश के बावजूद भी अजय राय ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही हो गई है।

युवा बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है, लोगों को अच्छे दिन का वादा दिखाकर देश को गुलामी की तरफ धकेल रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्रीनिवास तिवारी, चेतनारायण सिंह, राजकुमार पांडे, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय और यशवीर सिंह, उमाकांत गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक राम निहाल निषाद ने 21 किलो की माला पहनकर अध्यक्ष का स्वागत किया।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!