चकिया (चंदौली):चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके की रूह कपा दी है। यहाँ महज डेढ़ साल की एक दूधमुंही मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
भरोसे की आड़ में रची साजिश
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक का पीड़ित परिवार के घर अक्सर आना-जाना था। वह मासूम बच्ची को अक्सर खेलाया करता था, जिससे परिजनों को उस पर अटूट विश्वास था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी घटना के दिन बच्ची को बहला-फुसलाकर और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। मासूम के घरवाले बेखबर रहे कि जिसे वे अपना समझ रहे हैं, वही उनके जिगर के टुकड़े के साथ दगा करने जा रहा है।
डेढ़ घंटे बाद दरिंदगी कर फेंका, बदहवास हालत में मिली मासूमकरीब डेढ़ घंटे तक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे बदहवास और मरणासन्न स्थिति में घर के पास छोड़कर रफूचक्कर हो गया। बच्ची की चीख-पुकार और गिरती हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। नजारा देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन तड़पती हुई बच्ची को फौरन अस्पताल ले गए और पुलिस को इस दरिंदगी की सूचना दी।
बीएनएस (BNS) और पॉक्सो की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज
मासूम की हालत और घटना की खौफनाक प्रकृति को देखते हुए चकिया पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ:भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धारा 65(2)पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5(m) व 6के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश में पुलिस की नाकेबंदीघटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि हैवान को जल्द दबोचकर ऐसी कठोर कानूनी सजा दिलाई जाएगी, जो मिसाल बनेगी।










