वाराणसी: सुजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय की सक्रियता लाई रंग, शेयर बाजार में घाटे से आहत युवक की बची जिंदगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने राजघाट रेलवे पुल पर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचायावाराणसी। शेयर बाजार में हुए नुकसान से परेशान एक युवक ने आत्महत्या की नीयत से राजघाट रेलवे पुल पर पहुंचकर वीडियो बनाया और उसे अपने परिजनों को भेज दिया।

वीडियो मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस सक्रिय हुई और युवक को सकुशल बचा लिया।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी सुजाबाद को सूचना मिली कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से हुए नुकसान से आहत एक युवक राजघाट रेलवे पुल पर पहुंचा है।

युवक ने आत्महत्या की बात कहते हुए वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुजाबाद मय हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजघाट रेलवे पुल पर युवक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पुल पर मौजूद चंदन कुमार को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इसके बाद युवक की काउंसलिंग कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान चंदन कुमार, पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी कुसुम बिहार मोरहाडी, जनपद रांची, झारखंड, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।

युवक को सकुशल बचाने वाली पुलिस टीम में रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी सुजाबाद उपनिरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, आरक्षी धनंजय और आरक्षी सदानन्द चौरसिया शामिल रहे।पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!