मणि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की खुली लूट और लापरवाही ने ली 27 वर्षीय बिटिया की जान! न्याय की मांग पर सड़क पर उतरा आक्रोश, हॉस्पिटल और डॉक्टर पर FIR की गूंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 वर्षीय विजेता सिन्हा की मौत के बाद मणि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल, परिजनों ने लगाया वसूली और लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट अजित शर्मा

वाराणसी / ककरमत्ता: ककरमत्ता पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित मणि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बीती रात 27 वर्षीय बीटेक छात्रा विजेता सिन्हा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया और अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही, आयुष्मान कार्ड के बावजूद पैसे वसूलने तथा पारदर्शिता न बरतने के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।​परिजनों के अनुसार, मृतका विजेता सिन्हा बीटेक की छात्रा थीं और परिवार मूल रूप से बिहार के डेहरी ऑन सोन का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि बीएचयू में स्थिति के चलते वे यहाँ इलाज के लिए पहुंचे थे, जहाँ स्थिति को सामान्य/छोटा बताया गया था, लेकिन बाद में गंभीर हालात बन गए।

आयुष्मान कार्ड के बावजूद रकम मांगने और दबाव के आरोपपरिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष्मान/प्रधानमंत्री कार्ड होने के बावजूद अस्पताल की ओर से इलाज के नाम पर पैसे की मांग की गई। एक परिजन के मुताबिक, पहले 70 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये में बात तय होने का दावा करते हुए 30 हजार रुपये जमा कराने और 20 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे मरीज को दूसरी जगह ले जाने या छोड़ने की बात कह रहे थे, तो उन्हें जाने नहीं दिया गया।

ऑपरेशन, मौत और सीसीटीवी-वीडियो पर उठते सवालपरिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद परिवार के सदस्यों को मिलने नहीं दिया गया और कुछ ही समय में युवती की मौत की सूचना दे दी गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद घंटों मिलने नहीं दिया गया और आईसीयू के वीडियो व सीसीटीवी फुटेज को लेकर अलग-अलग और विरोधाभासी बातें कही गईं।​प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांगमौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, तथा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!