प्रदेश सचिव जवाहर लाल का हुआ स्वागत 

रिपोर्ट विकास तिवारी

प्रदेश सचिव जवाहर लाल का हुआ स्वागत

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जवाहर लाल मौर्या का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर रखा गया। समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने मनोनीत प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी।

प्रदेश सचिव श्री मौर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राज्य कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मै राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का आभारी हूॅ और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूॅ, उन्होने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूॅगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही रवैये के कारण देश आज खतरे में है। लगातार बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि श्री मौर्या के प्रदेश सचिव बनने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होने लगे हाथ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अपराध का बोलबाला हैं। भाजपा सरकार के जंगलराज ने जनता के सुख चैन व सुरक्षा को जला डाला हैं। लोग रोजगार व शिक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अपराध नहीं रुक रहे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता वोट के जरिये कड़ा जवाब देगी।

स्वागत समारोह में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, स्वामी शरण दूबे, रामगोपाल बिन्द, धर्मेन्द्र मौर्या, सतीश मिश्रा, सलीम बादशाह, सत्यप्रकाश यादव, मेवालाल प्रजापति, अरशद अली, ओमप्रकाश सोनकर, अनीस खान, रामराज यादव, रवि सोनकर, रामजी यादव, शिवकुमार यादव आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!