मिर्जापुर के चार साहित्यकारों को गोंडा में मिला ‘साहित्य श्री’ सम्मान

रिपोर्ट विकास तिवारी

मिर्जापुर। नगर के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को रविवार, 28 जनवरी को गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में ‘साहित्य श्री’ सम्मान से नवाजा गया। ये साहित्यकार हैं सर्वश्री गणेश गंभीर, भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद अवस्थी व केदार नाथ सविता।यह सम्मान उक्त रचनाकारों के सम्पूर्ण साहित्यिक अवदान के लिए ‘पूर्वापर’ पत्रिका के 16 वें वार्षिक समारोह में अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर प्रदान किया गया। पत्रिका के संपादक सूर्यपाल सिंह ने समारोह में इन रचनाकारों की प्रशंसा करते हुए मिर्जापुर के साहित्यिक अतीत को याद किया।
ज्ञात हो कि श्री गणेश गंभीर की हिंदी की विविध विधाओं की नौं पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई पुस्तकें प्रकाशित होने वाली हैं। वह जाने-माने नवगीतकार एवं गजलकार हैं।उन्हें अनेक सम्मान मिलते रहे हैं । श्री भोलानाथ कुशवाहा कुशवाहा की हिंदी की कई विधाओं की नौं कृतियाँ प्रकाशित हैं साथ ही कुछ प्रकाशन के लिए तैयार हैं। उन्हें लगातार अनेक सम्मान मिलते रहे हैं।श्री अरविंद अवस्थी की कई पुस्तकें प्रकाशित हैं। एक वरिष्ट कवि के साथ समीक्षक के रूप में भी उनकी पहचान है। उनकों अनेक सम्मान मिलते रहे हैं। श्री केदारनाथ सविता एक वरिष्ठ कवि हैं। उनका एक कविता संग्रह प्रकाशित हो चुका है। वह नंद दीप पत्रिका के संपादक मंडल से जुड़े हैं और अनेक मंचों पर सम्मानित होते रहे हैं। समारोह में उक्त रचनाकारों ने अपने विचार रखे और कविताएँ भी सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!