आर. एस. वर्ल्ड स्कूल मे 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
रोहित सेठ
आज आर. एस. वर्ल्ड स्कूल के लिए बहुत ही खास था। विद्यालय प्रांगण को फूलों और तिरंगे से सजाया गया था। अवसर था 75 में गणतंत्र दिवस समारोह का। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री आयुष जायसवाल जी ने ध्वजारोहण किया, इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट के द्वारा तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस पर और इसकी सार्थकता पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा माधवी नारायण द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री आयुष जायसवाल जी ने की। उन्होंने अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने संविधान की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए ताकि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का और अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन कर सके। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व के किसी भी अन्य संविधान के मुकाबले सबसे बड़ा है और इसमें प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि किसी के साथ भी अन्याय ना हो सके। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती कविता चौधरी द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया। इसके पश्चात राष्ट्र गीत के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।