छानवे खण्ड पालक  मनोज जायसवाल  ने पूजित अक्षत का किया वितरण

खंड छानवे न्याय पंचायत गौरा के चार गांव नेगुरा बान सिंह,किसुनपुर,शिवराज पुर(गौरा) व भिलौरा में छानवे खण्ड पालक  मनोज जायसवाल  ने पूजित अक्षत का किया वितरण

मीरजापुर।बता दें आज श्री मनोज जायसवाल जी ने छानबे विकास खंड के न्याय पंचायत गौरा के चार गांव नेगुरा बान सिंह,किसूनपुर,शिवराजपुर (गौरा) व भिलौरा में आगामी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर पूजित अक्षत का वितरण किया।उन्होंने कहा की गांव के प्रत्येक मंदिर समितियों,ग्राम सभा,भ्रमण टोली के साथ घर घर संपर्क कर पूजित अक्षत का वितरण किया जा रहा है।लोगो को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी दी जा रही है।सार्वजनिक और व्यतिगत आवासों में बने मंदिरो पर प्रति व्यक्ति चार दीपक जलाकर पूजा पाठ का कार्यक्रम मंदिरो पर किया जायेगा।राम मंदिर बनने से करोड़ो भारतीय का सपना साकार होने जा रहा है।हम सभी हिंदू समाज के लोगो को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप मनाने जा रहे है।इस मौके पर स्वामीनाथ सिंह,जय सिंह,प्रीतेश सिंह, ब्रम्ह प्रताप सोनू पांडेय,संतोष,तीर्थराज सिंह,धर्मराज सिंह,राकेश,गुलाब,लाल सिंह जी,केशराज,विद्या सिंह,प्रमिला ,भोला,अशोक,समय सिंह,राजाराम सरोज,शिवसागर बिंद,मुरली बिंद,रामबचन बिंद,राकेश सरोज,राजनारायण,रामदेव,अशोक बिंद,रामसनेही,आशीष सरोज,राकेश बिंद,कृपा शकर तिवारी, ब्यास तिवारी,अमित शुक्ल,रमेश बिंद,शिवसागर,महेश,गिरजा शंकर,आदि रामभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!