महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के नाम मीरजापुर में बनेगा एक चौराहा जनपद में शीघ्र स्थापित होगा जनजातीय संग्रहालय

RIPORT VIKASH TIWARI

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनपद के एक चौराहे को विकसित किया जाएगा एवं वहां पर भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री व जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को जनपद के ग्राम ठाना, लक्ष्मनपुर डगमगपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की 148वीं जयंती के अवसर पर गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के तत्वाधान में आयोजित जयंती समारोह के दौरान यह घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने कहा कि बहुत जल्द जनपद में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय की स्थापना होगी।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी सांसद निधि से जनपद के कई चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है और वहां पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसी तरह जनपद के एक चौराहे को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विकसित किया जाएगा और वहां पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज में पैदा हुए भगवान बिरसा मुंडा ने सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ लगान माफी के लिए लोहा लिया, जिसकी वजह से उन्हें दो वर्षों के लिए जेल में डाल दिया, लेकिन जेल से छूटने के बाद भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय को संगठित किया और अंग्रेज सैनिकों के छक्के छुड़ा दिये। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जो संघर्ष किया, उसे देश की आने वाली पीढ़ियां जाने ये अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को समय समय पर संगोष्ठी के तौर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिए, ताकि उनके व्यक्तित्व एवं उनके संघर्ष के बारे में हमारी भावी पीढ़ी को जानने का अवसर मिल सके। ऐसे अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर नाट्य मंचन करना चाहिए, जिसमें हमारे बच्चे भाग लें और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लें।
कार्यक्रम के दौरान प्रादेशिक मूलक विशंभर गौंड, मंडल संयोजक राम भजन गौंड, जिला संयोजक कमलेश कुमार गौंड़, संरक्षक दादा बृजेश कुमार गौंड़ सभी लोगों ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को अंग वस्त्र व बिरसा मुंडा जी का चित्र भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
जनजातीय संग्रहालय के लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी:
बता दें कि जनपद में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना हेतु पिछले महीने 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल पिछले दो सालों से मीरजापुर और सोनभद्र में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं।साथ में जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश, भाजपा जिला महासचिव हरिशंकर पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!