डॉ. अंबेडकर जयंती पर समाजसेवी मनीष दुबे विभिन्न गांवों में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकास तिवारी

14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोन ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सामाजिक समरसता और एकता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी मनीष दुबे ने कई गांवों में अतिथि के रूप में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

मुजेहरा गांव में जुलूस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनीष दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि “डॉ. अंबेडकर केवल एक दलित नेता नहीं बल्कि भारत के संविधान निर्माता, महान शिक्षाविद और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा था – ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ – ये आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था।”

उन्होंने आगे कहा कि आज की पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और एक समरस समाज की स्थापना में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार,लाल बहादुर , पूर्व प्रधान महेश, डॉ रविशंकर, शेष मनी, लोलारख कुमार,राजेश कुमार,पिंटू, आदि लोग रहे ।

और पढ़ें

​”चकिया में मौत का सट्टा: क्या स्वास्थ्य विभाग के ‘कमीशन’ ने ली महिला की जान? ​”चंदौली का ‘यमराज’ अस्पताल: बिना मानक, बिना डिग्री, सिर्फ सेटिंग के दम पर उजाड़ा एक और घर! क्या CMO की चुप्पी का मतलब ‘हिस्सेदारी’ है?”

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!