स्कूल चलो अभियान में बच्चों का जोरदार स्वागत:पुष्प वर्षा और रोली से किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्कूल चलो अभियान में बच्चों का जोरदार स्वागत:पुष्प वर्षा और रोली से किया स्वागत

पड़ाव चंदौली

उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान के तहत चंदौली जिले के रतनपुर बेसिक के प्राथमिक विद्यालय में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इस बार विद्यालयों को विशेष रूप से सजाया गया है। वही स्कूल चलो अभियान रैली का भी आयोजन किया गया जिसकी अगुवाई ग्राम प्रधान सीमा पटेल ने किया रैली में ६ वर्ष तक के बच्चों के नामांकन के लिए भी उनके अभिभावकों को प्रेरित किया गया तथा संचारी रोग से भी बचाव के बारे मे सभी को जागरूक किया गया/रैली मे बच्चों द्वारा नारा लगाया लड़का लड़की एक समान सबको शिक्षा एक समान एव मक्खी मच्छर पनपने न पाए संचारी रोगों को दूर भगाए इसी तरह के नारे लगाते हुए बच्चों ने पूरे गाव का भ्रमण किया जिसके पाश्चात् विद्यालय पर आ कर रैली समाप्त हुई रैली जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नेयाज अहमद,नम्रता ,मैना ,अनुपम ,सरोज, रीता ,निसा ,रीमा ,माया ,अंजलि, सरिता ,रसिया ,आदि की उपस्थिति रही

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!