रामनगर के बटाउबीर (पंचवटी रोड) इलाके की घटना: मानसिक अस्वस्थता और बीएचयू में चल रहे इलाज के बीच अचानक घर से निकली महिला, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: रामनगर के बटाउबीर से विवाहिता के लापता होने के मामले में सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम, पुलिस रिकॉर्ड और बीएचयू के मेडिकल पर्चे से बड़ा खुलासा

वाराणसी / रामनगर:रामनगर थाना क्षेत्र के बटाउबीर (पंचवटी रोड) इलाके से एक विवाहिता के अचानक घर से चले जाने के मामले में इन दिनों सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफार्म्स पर एकतरफा और भ्रामक जानकारियां प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जब ‘INDIA समाचार 24X7’ की टीम ने जमीनी स्तर पर पड़ताल की और मौके पर जाकर पीड़ित परिवार का साक्षात्कार लिया, तो कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जो सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हैं।

क्या है जमीनी सच्चाई और पुलिस रिपोर्ट?

​प्राप्त दस्तावेजों और थाने में दर्ज गुमशुदगी (Missing Person Registration – G.D. No. 069, दिनांक 10/11/2026) के मुताबिक, गत 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 06:00 बजे 24 वर्षीय आरती मौर्या पत्नी सुनील मौर्या (निवासी बटाउबीर, पंचवटी रोड, रामनगर) अपने घर से बिना बताए कहीं चली गईं और वापस नहीं लौटीं। घटना के तुरंत बाद पति और परिजनों ने बिना किसी विलंब के रामनगर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

मानसिक अस्वस्थता और बीएचयू का चल रहा है इलाज:​

साक्षात्कार के दौरान पति सुनील मौर्या और उनकी माता ने खुलकर बताया कि परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद या प्रताड़ना जैसी कोई बात नहीं थी। विवाहिता की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी और उनका इलाज काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय से चल रहा था, जिसके चिकित्सीय दस्तावेज (ओपीडी पर्चे) परिवार के पास आज भी सुरक्षित हैं। परिजनों ने बताया कि इसी मानसिक तनाव और भ्रम (Suspicion) के चलते वह पूर्व में भी एक बार बिना बताए घर से चली गई थीं, जिन्हें बाद में खोजकर सकुशल लाया गया था।

थाने में हुई थी काउंसलिंग, फोन जांच में नहीं मिला कुछ

:​पति ने बताया कि कुछ दिन पहले उपजे मानसिक असमंजस और शंका को दूर करने के लिए दोनों पक्षों की रजामंदी से रामनगर थाने पर पुलिस के समक्ष बातचीत हुई थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन की तकनीकी जांच भी की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या गलत बात सामने नहीं आई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य से रहने की सलाह दी थी और महिला का मानसिक तनाव कम करने के लिए फोन भी इस्तेमाल करने को दिया गया था।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का सच:​कुछ असामाजिक तत्वों या बिना पूरी जानकारी के सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह मामला उत्पीड़न या अन्य किसी विवाद से जुड़ा है। जबकि सच्चाई यह है कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति से थाने में काउंसलिंग हो चुकी थी और पूरा मामला केवल विवाहिता के चिकित्सीय/मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। ससुराल पक्ष ने स्पष्ट किया है कि परिवार पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं।

INDIA समाचार 24X7′ अपील करता है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह न फैलाई जाए, जिससे एक बेकसूर परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। यदि किसी को भी महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत रामनगर थाने या परिवार को सूचित करें।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!