पुलिस प्रशासन को सीधा ललकार! रामनगर के भिट्टी में दिनदहाड़े धड़ल्ले से बिक रहा अवैध गांजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी (रामनगर): रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ (भिट्टी) इलाके में इन दिनों कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इलाके में नशे के सौदागर इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस के डर को दरकिनार कर सरेआम अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है।

​स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टेंगरा मोड़ भिट्टी स्थित चिकन कॉर्नर के ठीक बगल में अवैध गांजे का यह काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। नशे के कारोबारी बिना किसी खौफ के खुलेआम पुड़िया बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश है।

इलाके का माहौल हो रहा खराब, युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर

दिनदहाड़े चल रहे इस अवैध धंधे के कारण आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नशा बिकने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। लोगों का आरोप है कि तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मानो उन्होंने कानून को अपनी जेब में रख लिया हो।

पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवालमुख्य मार्ग के पास इस तरह खुलेआम अवैध गांजा बिकने से रामनगर पुलिस की गश्त और मुखबिर तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन इस अवैध कारोबार पर कब तक बुलडोजर चलाता है और नशे के इन सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजता है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!