नशीली एवं संदिग्ध औषधियों की रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त (औषधि), मिर्जापुर मंडल के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के द्वारा जनपद के सदर तहसील क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटल के अंदर स्थित फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों पर नशीली एवं संदिग्ध/नकली औषधियों की बिक्री की रोकथाम एवं दवाइयों की रेट निर्धारित करने हेतु व्यापक औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पॉपुलर हॉस्पिटल स्थित मेडिकल स्टोर और इंद्रावती माता हॉस्पिटल और श्रीजा क्लिनिक के मेडिकल स्टोर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु सहायक आयुक्त (औषधि), मिर्जापुर मंडल को प्रेषित किया जा रहा है। संदिग्ध प्रतीत होने वाली 0४ औषधियों के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा निरीक्षण में अंकित औषधियों से संबंधित क्रय-विक्रय अभिलेख एवं बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके अतिरिक्त कुछ प्रतिष्ठानों पर कालातीत औषधियां के रख रखाव की व्यवस्था नहीं पायी गईं। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की गई

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!