छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मुस्तैद दिखे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, नारघाट से फतहा घाट तक व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मुस्तैद दिखे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, नारघाट से फतहा घाट तक व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

मीरजापुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम अनुष्ठान उषा अर्घ्य के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नारघाट से फतहा घाट तक पहुंचकर नगर पालिका परिषद द्वारा की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही व्रती माताओं-बहनों के बीच पहुंचकर उनसे व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ व्रत करने वाली माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

आस्था के महापर्व पर स्वयं घाटों तक पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करना एवं व्रती माताओं-बहनों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जानना श्याम सुंदर केशरी की सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनका प्रयास रहा कि प्रत्येक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निश्चिंतता के साथ भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर सके।

नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके इस सक्रिय प्रयास की सराहना की जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, नामित सभासद श्याम सिंह, नागेश्वर अग्रहरि, प्रिंस केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग साथ रहे।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!