सपा कार्यालय पर मनाई गई महर्षि बाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा कार्यालय पर मनाई गई महर्षि बाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती

मिर्जापुर। महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज में भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना तथा नफरत को खत्म किया था। उन्होने कहा कि नेता जी पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव ने बाल्मीकी जयंती पर उनके सम्मान में सरकारी अवकाश घोषित किया था।

संत शिरोमणि ने पिछड़ों, दलितों, गरीबों और शोषितों को जागृत किया। उन्होंने पूरे देश में भ्रमण कर समाज में सामाजिक चेतना जगाने के साथ समता, समानता और सद्भावना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों खासकर जातिगत भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया। 

जयंती समारोह में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, राजेश भारती, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, अभय यादव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, संतोष गोयल, परवीन बानो, हरिशंकर यादव, मेवालाल प्रजापति, गायत्री पटेल, गोबिन्द पटेल, हरिओम पटेल, पंकज पटेल, अनिल यादव, डा0 रतन सिंह पटेल, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, दुर्गा सिंह, दिव्या गुप्ता, राजकुमार यादव, श्याम अचल यादव, श्यामसुन्दर सोनकर, आवेश श्रीवास्तव, रामजी बिन्द, रामसुधार कुशवाहा, अभिषेक दूबे, घनश्याम साहू, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, चिन्तामणि यादव, मनीष यादव, राममिलन यादव, मनोज चौहान, गिरधारी यादव आदि मौजूद रहें।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!