उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा ईंट मंडी के पास ड्यूटी पर तैनात पीआरबी (PRB) के एक कांस्टेबल के साथ दबंगों द्वारा अभद्रता, गाली-गलौज और कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सेमरा ईंट मंडी के पास क्या हुआ था?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा ईंट मंडी के पास की है। पीआरबी में तैनात कांस्टेबल सरताज खान जब अपनी ड्यूटी पूरी करके लौट रहे थे, तभी उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति और ओवरलोड ट्रैक्टर को देखकर रोक लिया और पूछताछ शुरू की। इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने पुलिसकर्मी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।
इलाके में पीआरबी लाए तो जान से मार देंगे’आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने कांस्टेबल का कॉलर पकड़ लिया और सरेराह गाली-गलौज की। इसके साथ ही पुलिस को खुली चुनौती देते हुए धमकी दी कि “अगर इस इलाके में दोबारा पीआरबी गाड़ी लेकर आए, तो जान से मार देंगे।”
पुलिस की सख्त कार्रवाई पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर मुगलसराय थाना पुलिस ने बाबू सोनकर और सुनील सोनकर को नामजद करते हुए 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।











