बुलंदशहर: स्याना पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर: जनपद में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से स्याना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

रिपोर्ट दीपक चौहान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशों और जिलाधिकारी (DM) के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने क्षेत्र के दो कुख्यात अपराधियों को 6 महीने की अवधि के लिए जिलाबदर (जनपद निष्कासित) कर दिया है।​ढोल-नगाड़ों के साथ ढोल बजाकर कराई मुनादीरविवार को स्याना थाना पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों अपराधियों के आवास पर पहुँचकर मुनादी कराई और धारा 3/10 गुंडा एक्ट की डुग्गी पिटवाते हुए उन्हें जनपद की सीमाओं से बाहर खदेड़ा। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान दोनों में से कोई भी जनपद की सीमा में दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।​अपराधियों का विवरण:​शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन (निवासी: मोहल्ला चौधरियान, स्याना) — रंगदारी, मारपीट व अन्य संगीन धाराओं में कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज।​मतलब (निवासी: मोहल्ला कुरैशियान, स्याना) — अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने से संबंधित 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज।​पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बदमाशों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप व्याप्त है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!