पुलिस मुठभेड़ में शातिर चैन स्नैचर अरबाज उर्फ पहाड़ी गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना स्याना पुलिस और शातिर चैन स्नैचर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

रिपोर्ट दीपक चौहान

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​चेकिंग के दौरान पुलिस पर झोंका फायरप्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4/5 सितंबर 2026 की रात्रि में थाना स्याना पुलिस निर्माणाधीन चौकी बीबीनगर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बीबीनगर की तरफ से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक को तेजी से मोड़कर कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा।​पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।​बहादुरगढ़ (हापुड़) का रहने वाला है शातिर बदमाशपकड़े गए घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक (निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।​3 सितंबर की मुठभेड़ से चल रहा था फरारपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर चोर व स्नैचर है, जो अपने गैंग के साथ मिलकर बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में चैन स्नैचिंग तथा वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। गौरतलब है कि बीते 3 सितंबर 2026 की रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अरबाज चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे स्याना पुलिस ने अब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!