बुलंदशहर (खुर्जा)। खुर्जा तहसील क्षेत्र के ग्राम चितौला में ‘भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महाशक्ति’ की एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट दीपक चौहान
बैठक में नेशनल हाईवे 34 के पुल नंबर 87 के दोनों तरफ सर्विस रोड के अधर में लटके निर्माण कार्य और क्षेत्र के किसानों को आ रही विकट समस्याओं को लेकर गहन मंथन हुआ।किसान नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो गभाना टोल टैक्स पर उग्र आंदोलन कर टोल फ्री कराया जाएगा।
संगठन को मिली मजबूती, गांव-गांव में आंदोलन की तैयारीबैठक की अध्यक्षता कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय युवा सचिव पिंटू राघव द्वारा किया गया।पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा:”नेशनल हाईवे 34 पर पुल संख्या 87 के दोनों ओर सर्विस रोड न बनने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू महाशक्ति अब खामोश नहीं बैठेगी। पूरे क्षेत्र में गांव-गांव जाकर चौपालें की जाएंगी और किसानों को लामबंद कर गभाना टोल प्लाजा पर एक ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा। जब तक सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक टोल टैक्स पूरी तरह फ्री कराया जाएगा।”

नए कार्यकर्ताओं ने थमा संगठन का दामन
पंचायत के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। भाकियू महाशक्ति की नीतियों से प्रभावित होकर छोटे सिंह और साबिर खान समेत कई गणमान्य लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवागत सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया
।बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूदइस महत्वपूर्ण पंचायत में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी और वरिष्ठ किसान नेता व ग्राम प्रधान यशपाल सिंह समेत क्षेत्र के दर्जनों मौजिज व सम्मानित किसान उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में किसान हित की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने का संकल्प लिया।