पहासू में मीन भगवान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: BKU महाशक्ति का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन को अल्टीमेट
रिपोर्ट दीपक चौहान
पहासू (बुलंदशहर): अहमदगढ़-शिकारपुर और दानपुर तिराहे पर स्थित काली नदी पुल के पास भगवान विष्णु के अवतार ‘मीन भगवान’ की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला गरमा गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि धार्मिक धरोहर और समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे अपना व्यक्तिगत अपमान बताते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO/Deputy SP) शिकारपुर के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख माँगे:


कड़ा कानून लागू हो: प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले दोषियों पर तत्काल NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जाए।
नई प्रतिमा की स्थापना: खंडित मूर्ति के स्थान पर नई और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।
सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण: स्थल के चारों ओर बाउंड्रीवाल, मेन गेट, हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे और 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती के साथ पुलिस चौकी का निर्माण हो।
प्रकाश एवं जल व्यवस्था: 6-फेस की बड़ी बिजली लाइट, सोलर लाइट और आमजन के लिए समरसेबल के साथ ठंडे RO पानी का प्रबंध किया जाए।
भाकियू (महाशक्ति) ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक सभी माँगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।












