सावन के आखिरी सोमवार पर यादव बंधुओं की अनूठी पहल, 2500 लीटर दूध की खीर से 10 हजार श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण
वाराणसी। सावन के पावन महीने के आखिरी सोमवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल के पश्चिमी गेट के पास नरवावीर बाबा मंदिर में यादव बंधुओं की ओर से भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान करीब 2500 लीटर दूध से तैयार फलाहार खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। आयोजकों के मुताबिक करीब 10 हजार लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर की गई। इसके बाद क्षेत्र के यादव बंधुओं ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को फलाहार खीर का प्रसाद वितरित किया।

सावन के अंतिम सोमवार के चलते प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार सावन के आखिरी सोमवार को आयोजित किया जा रहा है।


हर वर्ष क्षेत्र के यादव बंधु मिलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं।कार्यक्रम के संयोजक गणेशु यादव और गोविंद यादव रहे। आयोजन में चंदन यादव, बच्चू यादव, प्रभाकर यादव, राहुल यादव, सागर यादव और बल्ली यादव समेत क्षेत्र के अन्य यादव बंधुओं ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।
संवाददाता – पवन जायसवाल












