जंतर-मंतर कूच: ‘सनातन रक्षा वाहिनी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाबा समर्थकों संग निकले पैदल।
रिपोर्ट दीपक चौहान
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हालिया नियमों व नीतियों के विरोध में देशव्यापी विरोध के बीच अब सड़कों पर भी लामबंदी तेज हो गई है।
इसी क्रम में आज सुबह 11 बजे सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस हिंदू उर्फ पवन बाबा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और प्रमुख हस्तियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले महाआंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पैदल पदयात्रा की शुरुआत की।



यह पदयात्रा बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील अंतर्गत कस्बा पहासू स्थित उनके आवास से गाजे-बाजे और नारों के बीच रवाना हुई। पदयात्रा में शामिल लोग यूजीसी के कथित ‘काले कानूनों’ और नई नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए केंद्र सरकार से इन्हें तत्काल वापस लेने या जनहित में संशोधन की मांग कर रहे हैं।
प्रमुख हस्तियां और समर्थकों का जमावड़ा




इस पदयात्रा में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, स्थानीय समाजसेवियों के साथ-साथ कला और संगीत क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिली। जंतर-मंतर कूच करने वालों में मुख्य रूप से:डी.के. ठाकुर (प्रसिद्ध गायक)पवनेश बरौलीपुलकित शर्माज्ञानेश चौहानभानू सिंहसंजय चौहानपुलकित सोहीनिशांत बबलू चौहानराजकुमार शर्मापंकज शर्मासचिन पंडितसोनू कुमारअशोक चौहानसहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और वाहिनी के कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन
पदयात्रा की शुरुआत करते हुए सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाबा ने कहा कि युवाओं, छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हितों की रक्षा के लिए उनका यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार यूजीसी के जनविरोधी और विसंगत नियमों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण लेकिन दृढ आंदोलन जारी रहेगा।पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पहुंचेगी, जहाँ देशभर से जुट रहे अन्य संगठनों के साथ मिलकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।










