वाराणसी। फिल्म अभिनेता अमित सियाल इन दिनों वाराणसी प्रवास पर हैं। इसी दौरान सिगरा स्थित ‘द वाइब क्लब (Tha Vibe Club)’ में उनसे शिष्टाचार मुलाकात हुई।
रिपोर्ट : पवन जायसवाल
मुलाकात के दौरान अमित सियाल ने क्लब के माहौल और व्यवस्थाओं की तारीफ की,क्लब के संचालक यथार्थ और आकाश ने बताया कि द वाइब क्लब में इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी आ चुके हैं और उन्होंने क्लब के माहौल व सेवाओं की काफी सराहना की है।
उनका कहना है कि क्लब शहर में युवाओं के साथ-साथ सेलिब्रिटीज की भी पसंद बनता जा रहा है, अमित सियाल हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई चर्चित वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।

अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया है और अपनी अभिनय शैली से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है,वाराणसी प्रवास के दौरान द वाइब क्लब में हुई मुलाकात में सिनेमा और वाराणसी शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
इस दौरान अभिनेता अमित सियाल का सहज और मिलनसार अंदाज भी देखने को मिला,अमित सियाल की वाराणसी मौजूदगी की खबर से उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, सिगरा स्थित द वाइब क्लब में अभिनेता की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।



क्लब इन दिनों वाराणसी में मनोरंजन और युवाओं के पसंदीदा स्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।













