झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू – दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
Author: India Samachar 24x7
Post Views: 38









