रंगरेलियों के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संग पकड़ी गईं, पत्नी-बेटे ने बीच सड़क पर किया हंगामा, VIDEO वायरल
चंदौली: जनपद की राजनीति में उस वक्त सनसनी फैल गई जब समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल और सपा के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद जमकर हंगामा हो गया।
आरोप है कि सपा नेता की पत्नी और बेटे ने दोनों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर मारपीट शुरू हो गई।देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जिले भर में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है
।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सपा नेता की पत्नी और बेटे ने गुस्से में महिला पदाधिकारी की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल गार्गी पटेल को बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद सपा संगठन की छवि पर सवाल उठने लगे हैं।इलाके में चर्चा है कि घायल महिला नेता का राजनीतिक रसूख काफी मजबूत माना जाता है, लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।








