चौडेरा में ₹1.5 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य उत्सव भवन, विधायक और सांसद ने किया भूमि पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​बुलंदशहर ब्रेकिंग: चौडेरा गांव में बनेगा जिले का पहला ‘उत्सव भवन’, ₹1.5 करोड़ होंगे खर्च

रिपोर्ट दीपक चौहान

बुलंदशहर। जनपद के छतारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चौडेरा में जिले के पहले सरकारी ‘उत्सव भवन’ का शिलान्यास किया गया। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा और सांसद डॉ. भोला सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी निशा की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।​

विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। ₹1.5 करोड़ की भारी-भरकम लागत से तैयार होने वाला यह भवन जिले का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है।​कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, एडीओ पंचायत सत्यपाल सिंह, ग्राम सचिव केपी सिंह और ब्लॉक मिशन प्रबंधक फैजान अहमद सहित एनआरएलएम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!