Holi Live: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, सुरक्षा भी कड़ी, यहां देखें हर अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Holi Live: भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में आज 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं होली के त्योहार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट हमारे इस Live Blog में…

हजारों की संख्या में पुलिसबल तैनात

बरेली में संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जुमा की नमाज का समय बढ़ाकर 2:30 बजे किया गया है। सुरक्षा में 75 इंस्पेक्टर, 500 SI, 1100 कांस्टेबल तैनात हैं। 157 क्लस्टर मोबाइल टीमें और 21 रिजर्व QRT अलर्ट पर। 2 कंपनी पीएसी भी मौजूद है। रूफटॉप ड्यूटी और ड्रोन से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बरेली में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई

बरेली  जिले की करीब 1360 मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा होगी। होली और जुमा एक साथ होने के कारण प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मिश्रित आबादी वाली 42 मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है।  

पुष्कर में विदेशी सैलानियों ने भी खेली होली

राजस्थान के पुष्कर में होली की धूम देखी जा रही है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों ने भी जमकर होली खेली। वीडियो राजस्थान के पुष्कर का है, जहां विदेशी सैलानी भी होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

संभल में अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश के संभल में होली समारोह और जुमे की नमाज के चलते अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी होली की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की  सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।”

संभल में होली के लिए जुलूस निकाले जाएंगे

संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा- “होली के लिए जुलूस निकाले जाएंगे; शहर के सभी हिस्सों में पहले ही होली मनाई जाएगी और लोग दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेलेंगे। उचित पुलिस तैनाती की गई है। मुझे उम्मीद है कि यह होली सभी के लिए खुशियाँ लेकर आएगी… दोपहर 2:30 बजे के बाद शुक्रवार की नमाज़ (जुम्मे की नमाज़) अदा की जाएगी।”

पूरे देश में सुरक्षा बढ़ाई गई

होली और रमजान के जुमे की नमाज से पहले पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 25,000 से अधिक पुलिस कर्मी शहर में कड़ी निगरानी रखेंगे। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की बधाई

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आइए इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।”

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!