तस्करी का पैसा, शराब का लाइसेंस और 5 महिलाएं: वाराणसी में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इन पर आरोप है कि इन्होंने न्यू फेसेंडिल कफ सीरप की तस्करी से अर्जित अवैध धन को लॉटरी सिस्टम से प्राप्त विदेशी शराब की दुकानों के माध्यम से वैध किया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा संख्या-235/2025 (धारा-26डी एनडीपीएस एक्ट, 61(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस तथा धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट) में साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को हिरासत में लिया।क्या है मामलाजांच में सामने आया कि मुकदमे में वांछित फरार अभियुक्त शुभम जायसवाल (पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल) और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल ने कफ सीरप की तस्करी से जो अवैध कमाई की थी, उसे वैध दिखाने के लिए पांच महिला अनुज्ञापियों के विदेशी शराब के लाइसेंस का इस्तेमाल किया।

आरोप है कि इन दुकानों के माध्यम से पूरी अवैध राशि को ट्रांसफर कर वैध किया गया।गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि शुभम जायसवाल ने एक एओपी (एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स) के माध्यम से इन छह शराब दुकानों के लाभांश में अपना हिस्सा तय किया था।

यह भी पुष्टि हुई कि फरारी के दौरान भी आरोपी शुभम को हवाला के जरिए आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही थी।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम1. राधिका जायसवाल (पत्नी संजय जायसवाल), निवासी नवापुरा, दारानगर, उम्र 52 वर्ष2. शिवांगी जायसवाल (पत्नी वैभव जायसवाल), निवासी नवापुरा, दारानगर, उम्र 28 वर्ष3. ऊषा देवी (पत्नी कृष्ण कुमार), निवासी भारद्वाजी टोला, राजघाट, उम्र 52 वर्ष4. रेखा देवी (पत्नी संकटा प्रसाद), निवासी कायस्थ टोला, राजघाट, उम्र 55 वर्ष5. बबिता सिंह (पत्नी विकास सिंह), निवासी कायस्थ टोला, राजघाट, उम्र 50 वर्षसभी को धारा 29/27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम· प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह· महिला उपनिरीक्षक रोशनी नरवरिया· महिला आरक्षी प्रतिमा पासवान· महिला आरक्षी ज्योति· महिला आरक्षी कोमल सिंह यह कार्रवाई आज दिनांक 07.04.2026 को दोपहर 1:10 बजे थाना कोतवाली में की गई

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!