बुलंदशहर में बड़ी साजिश? इंस्टाग्राम पर ‘पाकिस्तानी झंडे’ वाला वीडियो डाल बिगाड़ने की कोशिश की आपसी भाईचारा!
रिपोर्ट दीपक चौहान
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और देश विरोधी भावनाओं को हवा देने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना पहासू में एक युवक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहासू थाना क्षेत्र के निवासी सचिन सैनी ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। सचिन का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर ‘_rihan___malik___007’ नामक एक आईडी से एक विवादित वीडियो पोस्ट किया गया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस वीडियो में पड़ोसी देश का झंडा दिखाकर भड़काऊ बयानबाजी की गई है, जिससे देश का माहौल खराब होने की आशंका है।



देश की एकता और अखंडता को खतरा
शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत में रहकर इस तरह के भड़काऊ वीडियो अपलोड करना और विदेशी शक्तियों (जैसे ईरान/पाकिस्तान) के पक्ष में माहौल बनाना देश की सुरक्षा और आपसी भाईचारे के लिए बड़ा खतरा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से स्थानीय समाज में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियां जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
सचिन सैनी ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर देश की छवि धूमिल करने वाले ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।










