चितईपुर चौकी इंचार्ज ने जुआ खेलते पांच अभियुक्तों को दबोचा, 4510 रुपये और ताश के पत्ते बरामद
रिपोर्ट पवन जायसवाल
वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4510 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में की गई।मुखबिर की सूचना पर छापेमारीपुलिस टीम को 18 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानन्द कॉलोनी, लेन नंबर 5 स्थित एक खाली मैदान में कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।गिरफ्तार अभियुक्तगणमौके से पांच लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं
1. सुरेश सोनकर पुत्र सुद्धू लाल, निवासी आदित्य नगर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष।
2. रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हजारी, निवासी आदित्य नगर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 58 वर्ष।
3. राकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रभू नारायण, निवासी कर्माजीतपुर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष।
4. शिवकुमार पुत्र स्वर्गीय कन्हैयासाह, निवासी चितईपुर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 48 वर्ष।
5. महेश पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल, निवासी आदित्य नगर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के कब्जे से जुआ में इस्तेमाल की जा रही धनराशि ₹4510/- तथा ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना चितईपुर पर मुकदमा संख्या 038/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी चितईपुर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल राजय भारतीय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल कमल किशोर शामिल रहे।संवाददाता – पवन जायसवाल











