काल भैरव मंदिर में विदेशी महिला का गुम हुआ पर्स, कोतवाली पुलिस की तत्परता से मिला
वाराणसी। शहर के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के दर्शन के लिए आए नीदरलैंड के दो विदेशी नागरिकों के साथ हुई एक छोटी-सी घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता की मिसाल पेश की है। नीदरलैंड निवासी एड्रियाना और डेनियल स्मिथ नामक यात्री का बहुमूल्य पर्स मंदिर रोड पर कहीं गिर गया था, जिसमें उनका पासपोर्ट, वीजा, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह को मिली तत्काल अपनी टीम को एक्टिव किया वही मौजूद काल भैरव चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय एवं आरक्षी उपेंद्र बहादुर सिंह ने बिना देरी किए तलाशी अभियान शुरू किया। उनकी मेहनत और समर्पण का नतीजा यह रहा कि मात्र आधे घंटे के भीतर ही सारे दस्तावेज सहित वह पर्स बरामद कर लिया गया।पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी सामान सहित पर्स वापस विदेशी यात्रियों को सौंप दिया। अपने कीमती दस्तावेज और पर्स को इतनी जल्दी और सुरक्षित पाकर एड्रियाना और डेनियल स्मिथ अत्यंत प्रसन्न हुए और वाराणसी पुलिस के इस तत्परता भरे प्रयास के लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस घटना से कोतवाली क्षेत्र की पुलिस की सजगता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की एक सकारात्मक छवि उभरी है। पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की सफलता को अपनी नियमित ड्यूटी का हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी होती है, खासकर जब विदेशी नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हों
संवाददाता – पवन जायसवाल










