रिपोर्ट विकास तिवारी
पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह पंचायत चुनाव है: विधायक रिकी कोल
*मिर्जापुर 7 नवंबर 25 शुक्रवार को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया में अपना दल एस की मासिक संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में समीक्षा मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के माननीय छानबें विधायक रिंकी कोल उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष उदय पटेल द्वारा किया गया । बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार भी किया। पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गई, तीसरा एजेंडा बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनने के लिए निर्देशित भी किया गया, पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई।विधायक रिंकी कोल ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर इस बैठक में आप लोगों द्वारा जोड़ा गया हर एक सदस्य महत्वपूर्ण होता है और अपने-अपने अनुभव व नए विचारों से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को सभी कार्यकर्ता मजबूती से लड़ने और लड़ाने का काम करेंगे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह पंचायत चुनाव है जो आप ही लोगों को लड़ना वह लड़ना है इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से हर बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत करते हुए उसके अंतर्गत आने वाले घर-घर के लोगों से मिले और अपने माननीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के कराए गए कार्यों से अवगत कराए और जिले में जितने भी विकास हुए हैं उस पर चर्चा करें।जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय प्रदेश जिला विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। व पार्टी की विचार एवं नीतियों तथा माननीय केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए राहुल सोनकर ग्राम शाहपुर चौसा, रंणजीत भारती ग्राम बिहारी, राजकुमार भारती ग्राम बिहारी, रामधनी बिंद ग्राम सरिया अहरौरा, मनीष राज प्रजापति ग्राम अघौली, सुरेश भारती अधौली आदि लोगों का माननीयविधायक व माननीय अध्यक्ष जी द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली सिंह पटेल, का० प्रदेश पदाधिकारीगण आनंद सिंह, रामवृक्ष बिंद, दुर्गेश पटेल, मुन्नर सिंह पटेल, अरुणेश पटेल, घनश्याम पटेल, अवधेश पटेल, इंद्रेश बहादुर सिंह, रामवृक्ष बिंद, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राधिका बेलदार, जिला महासचिव अमूल्य सिंह पटेल, जिला महासचिव सुरेश पटेल, जिला महासचिव दारा सोनकर, शंकर सिंह चौहान, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला सचिव विजय शंकर केसरी, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सालिक सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल, डॉ प्रशांत सिंह,। हनीफ खान, जोन अध्यक्ष डॉ श्याम कुशवाह, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, जोन अध्यक्ष मनोज बिंद, जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष राम सहाय सिंह, जोन अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, आनंद तिवारी, पूर्व जोन अध्यक्ष रतन सिंह, नगर अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती शांति विश्वकर्मा, श्रीमती मनु प्रियदर्शनी, आरिफ अली मंसूरी, उमेश चंद मौर्य, लालचंद पटेल, शिवम अग्रहरी, जयप्रकाश मौर्य, अमरनाथ बिंद, दीपचंद मौर्य, दुर्गेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर उर्फ रिंकू पटेल, बच्चन कुमार तिवारी, रंणजीत कुमार, मनीष सिंह, शिवाजी, राहुल सोनकर, विशंभर पांडे, शुभम दुबे, राहुल ओझा, डॉ संतोष बिंद, श्याम कुमार दुबे, विद्या शंकर गौतम, अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ बाबा जी, संजय सोनकर आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया सचिव शंकर सिंह चौहान ने दी।










