राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने रखे विचार
मीरजापुर।
रिपोर्ट विकास तिवारी
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर पालिका के छत्रपति शिवाजी सभागार में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में अपने विचार रखें।अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ अमर गीत न केवल भारतीय स्वाधीनता संग्राम का मुख्य उद्घोष है, बल्कि देश का राष्ट्रीय गीत भी है।इस गीत ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीय क्रांतिकारियों का मुख्य उद्घोष बना है।नपाध्यक्ष ने इस गीत की ऐतिहासिक यात्रा,राष्ट्रीय चेतना एवं स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ हीस्वच्छता के संबंध में डोर टू डोर कलेक्शन,वार्डो में समुचित साफ सफाई के सर्वांगीण व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संतोष पाण्डेय के सेवा निवृत होने पर उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर विदाई भी दी।इस मौके पर ईओ जी लाल,डीपीएम संजय सिंह,सीएसआई मनोज सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










