गोरखपुर में जर्मन की महिला ने पति के साथ की छठ पूजा, मंगल-पाठ कर जताई खुशी

गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साछ छठ पूजा की। गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे थे। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश नजर आ रही थी। गोरखपुर में जर्मन महिला ने अपने पति के साछ छठ पूजा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर में रहने वाले शुभम की शादी विक्टोरिया से हुई थी। दोनों बीते 12 साल से स्विटजरलैंड में रह रहे थे। इन दिनों गोरखपुर आए हुए हैं। महापर्व के अवसर पर दोनों ने सूर्य कुंड धाम पर छठ पूजा की। इस मौके पर विक्टोरिया ने पारंपरिक काला सलवार सूट पहना और गुलाबी दुपट्टा लिया। माथे पर बिंदी दमक रही थी। वहीं शुभम ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे की यह पहली छठ पूजा है। मुझे खुशी है कि इस महापर्व को मनाने के लिए हम यहां हैं। छठ मनाने के बाद विक्टोरिया बहुत खुश नजर आ रही थी। विक्टोरिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस त्योहार को अपने पति के साथ मनाने के लिए मैं यहां पर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!