कोलकाता/बारूईपुर। पश्चिम बंगाल के चर्चित बारूईपुर रेप-मर्डर मामले में बुधवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को देर रात घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था।बताया गया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसके नहीं मानने पर जवाबी कार्रवाई की गई।जवाबी फायरिंग में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस उसे तत्काल बारूईपुर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है और एनकाउंटर की जांच नियमानुसार कराई जाएगी।इस घटना के बाद रेप-मर्डर केस को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। विपक्ष ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी।
इंडिया समाचार 24×7 इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।










