श्याम नारायण सिंह ने श्री ज्ञानानंद इण्टर कालेज में आयोजित शिक्षक अभिभावक एवं छात्रों की गोष्ठी को किया सम्बोधित

पड़री मीरजापुर।

रिपोर्ट विकास तिवारी

विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह ने श्री ज्ञानानंद इण्टर कालेज में आयोजित शिक्षक अभिभावक एवं छात्रों की गोष्ठी को किया सम्बोधित।

सर्वप्रथम विधान परिषद सदस्य श्री विनित सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की विद्यालय की बच्चियों ने बहुत ही सुंदर गरबा एवं सुंदर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया माननीय विधान परिषद सदस्य श्री विनित सिंह जी द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा एवं शिक्षा के आधारभूत तत्वों से अवगत कराते हुए अवगत कराते हुए भविष्य में बच्चों को एवम अभिभावकों को शिक्षा के प्रति समर्पण हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य को सवार सकते है।आप सभी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जाह्नवी प्रकाश तिवारी ने स्वागत भाषण एवं विद्यालय प्रबंधक विद्यालय प्रबंधक श्री अजय ओझा जी द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजू दुबे ,साजन कुमार ग्राम प्रधान रामदेव सरोज, संजय दुबे,लोकापुर प्रधान मंटू चौबे , मंडल अध्यक्ष भाजपा पप्पू सोनकर, भैरों सिंह जी, बंशीधर सिंह , आर्यावर्त माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष कमलेश दुबे ,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि (सरल) जी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर वर्मा , मंडल उपाध्यक्ष अभय तिवारी जी,साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राम सिंह , पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी , प्रधानाचार्य जान्हवी प्रकाश, कृष्णा अग्रहरि जी के अलावा कालेज परिवार के सदस्य छात्र/ शिक्षक मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अजय ओझा एवं संचालन बृजेश दुबे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!