*विंध्यधाम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बांटा फलाहार*
रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर।पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे।जहां उन्होंने शारदीय नवरात्रि के नवमी को विंध्याचल पहुंचने वाले माता के भक्तो का फलाहार का वितरण किया।बता दे विंध्याचल धाम प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है यहां प्रतिवर्ष विभिन्न प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।इस मौके पर कवि सिंह ,शैलेश जायसवाल,गुंजन, अभिषेक,विनोद,पेशकार,बाबूराम गुप्ता,शिवांशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।